Saturday, July 27, 2024
36.1 C
New Delhi

Rozgar.com

36.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Advertisementspot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHoroscope: दैनिक राशिफल, 06 अगस्त 2023, दिन रविवार।

Horoscope: दैनिक राशिफल, 06 अगस्त 2023, दिन रविवार।

Horoscope: What Tommorow Horoscope Said?

मेष राशिः अपनी बुद्धिमता से कार्य क्षेत्र मे लाभ प्राप्त करेंगे। धन की स्थिति कुछ साथ नही देगी। आप जरूरतमंद लोगो की सहायता करेंगे। अपने अत्यधिक खर्चो के कारण परेशान रहेंगे। अपने परिश्रम से व्यापार मे सफलता प्राप्त करेंगे। आप लोगो की परवाह नही करेंगे। संतान से सुख नही मिलेगा। आपकी शक्ति एवं स्फूर्ति का हृास होगा। आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। विरोधी प्रबल होकर परेशान करेंगे।

वृषभ राशिः सरकार एवं समाज से सम्मान प्राप्त करेंगे। भूमि, वाहन से लाभ मिलेगा। अपने कार्य क्षेत्र मे प्रसिद्धि एवं लोकप्रियता हॉसिल करेंगे। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। मित्रों एवं भाईयों से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो मे सफल रहेंगे। पैतृक सम्पत्ति से लाभ प्राप्त करेंगे। यात्राओं का योग बनेगा। शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पडेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। भौतिक सुखों का आनंद लेंगे।

मिथुन राशिः परिवार मे खुशियां रहेंगी और संबंधो द्वारा लाभ मिलेगा। अपनी मेहनत से व्यापार मे लाभ प्राप्त करेंगे। आप जरूरतमंद लोगो की मदद करेंगे। कानूनी संबंधी मसलों मे सफलता प्राप्त करेंगे। सरकार एवं समाज से उच्च सम्मान प्राप्त करेंगे। अपने धार्मिक उद्देश्यों के लिए व्यय करेंगे। भाई-बहनों की सहायता करेंगे। आपकी ज्योतिष विषयों मे रूचि रहेगी। मनोरंजन के सुख साधनों पर अधिक खर्च करेंगे।

कर्क राशिः अपने साहसी कार्यो से लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी संगीत एवं ज्योतिष विषयों मे रूचि रहेगी। अपने पुण्यवान् कार्याे से प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। मित्रों एवं भाईयों से सुख नही मिलेगा। मनोरंजन के कार्यो पर खर्च करेंगे। सरकारी कार्यो मे सफल रहेंगे। अपनी मेहनत से व्यापार मे सफलता प्राप्त करेंगे। आप प्रसिद्धि एवं लोकप्रियता हॉसिल करेंगे।

सिंह राशिः आप शारीरिक रूप से परेशान रहेंगे। आपके विरोधी प्रबल होकर परेशान करेंगे। बुरी संगति के कारण बदनाम होंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान पक्ष से हानि होगी। आपकी कला मे रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र मे बाधाओं का सामना करना पडेगा। परिवार के सदस्यों से विरोध मिलेगा। सरकार एवं समाज में मान-सम्मान को हानि पहुंचेगी। मित्रों एवं भाईयों से सुख मिलेगा। लाभ प्राप्ति मे अड़चनों का सामना करना पडेगा।

कन्या राशिः आप अस्वस्थ एवं परेशान रहेंगे। आपके विरोधी प्रबल होकर परेशान करेंगे। बुरी संगति के कारण बदनामी पायेंगे। संतान पक्ष से हानि होगी। धन की स्थिति कुछ साथ नही देगी। अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक ध्यान देंगे। आपकी कला में रूचि रहेगी। मित्रों से सुख मिलेगा। कानूनी संबंधी मसलों मे सफल रहेंगे। साझेदारी के व्यापार से हानि होगी। लाभ के अवसरो मे प्रतिरोध मिलेगा।

तुला राशिः अपनी चतुराई एवं चालाकी से व्यापार मे लाभ लेंगे। परिवार मे खुशियां रहेंगी और संबंधो द्वारा लाभ प्राप्त करेंगे। बुरी संगति के कारण हानि होगी। आप अस्वस्थ एवं परेशान रहेंगे। भूमि, वाहन को लेकर चिन्ता रहेगी। चोट, दुर्घटना एवं विवादो से अपना बचाव रखें। सरकारी कार्यो मे सफल रहेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अपने आत्म-सम्मान को अधिक महत्व देंगे। अपने समुदाय का विरोध झेलेंगे।

वृश्चिक राशिः पैतृक सम्पत्ति मे हानि होगी। धन की स्थिति कुछ साथ नही देगी। आप अस्वस्थ एवं दुखी रहेंगे। कार्य क्षेत्र मे बाधाओं का सामना करना पडेगा। यात्राओं के योग बनेंगे। सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। समाज में उच्च सम्मान एवं प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। शत्रुओं द्वारा हानि हो सकती है। शिक्षा प्राप्ति मे अड़चनें आयेंगी। भूमि, वाहन को लेकर चिन्तित रहेंगे। मित्रों से मतभेद होंगे। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

धनु राशिः परिवार की स्थिति संभालनी पडेगी। अपनी बुद्धिमता से व्यापार मे सफलता प्राप्त करेंगे। पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। भूमि, वाहन से लाभ की संभावना बनेगी। अपने परिश्रम से कार्यो मे सफल रहेंगे। यात्राओं के योग बनेंगे। कुटिल व्यक्तियों की संगति से हानि होगी। अपने संबंधो को लेकर परेशान रहेंगे। शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पडेगा। आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। कला एवं साहित्य में रूचि रहेगी।

मकर राशिः भाईयों एवं मित्रों से सुख नही मिलेगा। लाभ प्राप्ति के लिए अनुचित साधनों का उपयोग करेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और संबंधों से लाभ मिलेगा। वरिष्ठ लोगों से सम्मान प्राप्त करेंगे। अपनी बुद्धिमता से शत्रुओं का परास्त करेंगे। आपकी कला मे रूचि रहेगी। पैतृक सम्पत्ति मे हानि होगी। भूमि, वाहन का लेकर चिन्तित रहेंगे। सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति कुछ साथ नही देगी।

कुंभ राशिः समाज एवं सरकार से मान-सम्मान में कमी महसूस करेंगे। परिवारिक सदस्यो के प्रति खर्चो में वृद्धि होगी। शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पडेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आप चिन्तित एवं परेशान रहेंगे। यात्राओं का योग बनेगा। भूमि एवं सम्पत्ति से लाभ प्राप्त करेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक ध्यान देंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों से अपमान सहना पडेगा। जरूरतमंद लोगो की मदद करेंगे।

मीन राशिः अपने परिश्रम से व्यापार मे लाभ प्राप्त करेंगे। सरकारी कार्यो में सफल रहेंगे। अपने भोग विलास के साधनों पर अधिक खर्च करेंगे। अपनी बुरी संगति के कारण बदनाम होंगे। आपकी धार्मिक कार्यो मे रूचि रहेगी। कानूनी संबंधी मसलों मे सावधानी से अपना पक्ष रखें। सामाजिक कार्यो मे व्यस्थ रहेंगे। रिलेशनशिप मे सुख मिलेगा। भूमि एवं सम्पत्ति से लाभ लेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक ध्यान देंगे।

आचार्य अनुज जैन (ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)
www.acharyaanuj.com
Appointment No. 9312064462.