Saturday, July 27, 2024
36.1 C
New Delhi

Rozgar.com

36.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Advertisementspot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesChhattisgarhसुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, शव...

सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, शव और हथियार बरामद

सुकमा.

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार बरामद किए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है। तलाशी अभियान जारी है।

सुकमा और बीजापुर जिले के टेटमड़गु इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। तलाशी अभियान पर निकले डीआरजी और कोबरा 208 एवं 204 बटालियन के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई है। सभी जवानों ने मोर्चा संभालकर नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में एक माओवादियों के मारे जाने की खबर है। घटना स्थल से हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।