Wednesday, May 14, 2025
35.3 C
New Delhi

Rozgar.com

35.3 C
New Delhi
Wednesday, May 14, 2025

Advertisementspot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesRajasthanRajasthan News: उम्मीदवारों की घोषणा से पहले कांग्रेस को एक और झटका,...

Rajasthan News: उम्मीदवारों की घोषणा से पहले कांग्रेस को एक और झटका, प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा

बांसवाड़ा.

40 साल तक कांग्रेस में काम करके दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के अन्य असंतुष्ट नेताओं ने भी कांग्रेस को नमस्कार कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। महेंद्रजीत मालवीय ने भाजपा में शामिल होते हुए साफ तौर पर कहा था कि प्रदेश में पार्टी के कई बड़े नेता और पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं। ऐसे में अब पार्टी के एक और बड़े नेता के भाजपा में जाने की तैयारी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है।

अभी तो कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी नहीं की है, इससे पहले ही पार्टी के कई बड़े नेताओं ने अपने रुख से स्पष्ट कर दिया है कि वे इस बार पार्टी के साथ नहीं हैं। इसी कड़ी में बांसवाड़ा के पूर्व जिला कमेटी अध्यक्ष और वर्तमान में कांग्रेस के महासचिव चांदमल जैन ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। आने वाली 7 मार्च को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बांसवाड़ा में प्रवेश करेगी लेकिन इससे पहले ही प्रदेश कांग्रेस महासचिव चांदमल जैन ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा देकर एक बड़ा झटका दे दिया है। चांदमल जैन महेंद्रजीत सिंह मालवीय के काफी करीबी माने जाते हैं और मालवीय के भाजपा में जाने के बाद से ही उनके भाजपा में जाने की संभावनाएं बन रही थीं। आने वाले कुछ और दिनों में कांग्रेस ऐसे ही और भी झटके मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बांसवाड़ा के प्रस्तावित दौरे के दौरान ये सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो जाएंगे।