Virendra Sachdeva’s taunt on Arvind Kejriwal.
- बापू की समाधी पर जाकर अरविंद केजरीवाल अपने पापों की प्रायश्चित करना चाहते हैं शायद – वीरेंद्र सचदेवा
- अरविन्द केजरीवाल पहले मुख्यमंत्री हैं जो अपने उपमुख्यमंत्री के जेल जाने की एनिवर्सरी मना रहे हैं – वीरेंद्र सचदेवा
Taunt: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार बार ई.डी. के सम्मन का मजाक बनाकर जांच एजेंसी के सामने पेश होने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री केजरीवाल को ई.डी. के सामने पेश होना था लेकिन आज वह ई.डी. के सामने ना जाकर बापू को समाधि पर जा रहे हैं।
Taunt: वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आज मनीष सिसोदिया को शराब नीति में घोटाला कर जेल गए एक साल पूरा हो गया है और अरविन्द केजरीवाल पहले मुख्यमंत्री हैं जो अपने उपमुख्यमंत्री के जेल जाने की एनिवर्सरी मना रहे हैं।

Taunt: उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ई.डी. के सामने पेश होने का नया बहाना बनाया है और अब वह बापू की समाधी पर जाकर अपने पापों की प्रायश्चित करना चाहते हैं शायद। सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति में घोटाला किया है और उसमें करोड़ो रुपए की लूट की है। आज अगर वह बापू की समाधि पर जाकर प्रायश्चित करना चाहते हैं तो अब उन्हें जांच एजेंसी के सामने भी जाकर अपना जुर्म कबूल करना चाहिए।
यह भी पढ़े- 10 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगे थे 6 लाख, पहले किए टुकड़े फिर जलाया