Saturday, July 27, 2024
36.1 C
New Delhi

Rozgar.com

36.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Advertisementspot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhi NewsED summons to Kejriwal: ED से भाग रहें केजरीवाल को क्या नहीं...

ED summons to Kejriwal: ED से भाग रहें केजरीवाल को क्या नहीं है देश के न्याय व्यवस्था पर विश्वास-वीरेंद्र सचदेवा।

Why should Kejriwal run away from ED?

जिस तरह अरविंद केजरीवाल ई.डी. समन से बच रहे हैं वह साफ दर्शाता है की उन्हे देश की प्रशासनिक एवं न्याय व्यवस्था पर विश्वास नही है और उसके बाद एक सवाल खड़ा होता है क्या अब उन्हे मुख्य मंत्री बने रहने का नैतिक आधार बचा है — वीरेन्द्र सचदेवा

केजरीवाल की तरह सिसोदिया, संजय सिंह, नायर आदि भी ई.डी. नोटिस को गलत बताते थे, फिर पेश हुऐ और आज अनेक प्रयासों के बाद भी किसी न्यायलय से जमानत पाना तो दूर हर न्यायलय से फटकार पा रहे हैं — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की जिस तरह आज फिर मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने ई.डी. के समक्ष प्रस्तुत होने से इंकार किया और कानूनी रूप से लचर बहानेबाजी कर रहे हैं वह साफ दर्शाता है की उन्हे देश की प्रशासनिक एवं न्याय व्यवस्था पर विश्वास नही है और उसके बाद एक सवाल खड़ा होता है क्या अब उन्हे मुख्य मंत्री बने रहने का नैतिक आधार बचा है।

सचदेवा ने कहा है की यदि अरविंद केजरीवाल को ई.डी. के नोटिस गलत लगते हैं तो वह पत्र पत्र खेलने की बजाये सम्बंधित न्यायलय जायें पर वह जानते हैं की उनका केस साफ भ्रष्टाचार का है और न्यायलय से राहत मिलना लगभग असम्भव है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की केजरीवाल की तरह मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, विजय नायर आदि भी ई.डी. नोटिस को गलत बताते थे, फिर पेश हुऐ और आज अनेक प्रयासों के बाद भी किसी न्यायलय से जमानत पाना तो दूर हर न्यायलय से फटकार पा रहे हैं।

सचदेवा ने कहा है केजरीवाल बतायें की जिन केस नोटिसों के आधार सिसोदिया – संजय सिंह जेल में हैं उसी केस में केजरीवाल को मिला नोटिस कानूनी रूप से गलत कैसे हो सकता है।