Saturday, July 27, 2024
36.1 C
New Delhi

Rozgar.com

36.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Advertisementspot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHoroscope: दैनिक राशिफल, 23 अगस्त 2023, दिन बुधवार।

Horoscope: दैनिक राशिफल, 23 अगस्त 2023, दिन बुधवार।

Horoscope: What Tommorow Horoscope Said?

मेष राशिः कुटिल व्यक्तियों की संगति से अपयश होगा। यात्राओं के योग बनेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। साझे के व्यापार में हानि होगी। अपने क्रोधी स्वभाव के कारण नुकसान उठायेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। सामाजिक एवं सार्वजनिक मान-सम्मान में कमी रहेगी। आपके स्वास्थ्य एवं स्फूर्ति में कमी आयेंगी। मित्रों से मतभेद होंगे। भौतिक सुखों पर अधिक खर्च करेंगे।

वृषभ राशिः अपने प्रतिद्वंद्वियों को युक्तिपूर्ण एवं गुप्त नीतियों से परास्त कर देंगे। अपने साहस से बड़ें प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख नही मिलेगा। भूमि, सम्पत्ति और वसीयत से लाभ मिलेगा। आपकी प्रभावशाली व्यक्तियों से मित्रता होगी। मानसिक चिन्ताओं से ग्रस्त रहेंगे। आप अप्रसन्न एवं दुखी रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। मित्रों एवं भाईयों से मतभेद होंगे।

मिथुन राशिः अपने कार्य क्षेत्र मे भाग्यशाली रहेंगे। आपकी शास्त्रों में रुचि रहेंगी। पैतृक सम्पत्ति से लाभ प्राप्त करेगे। अपने आत्म-सम्मान को अधिक महत्व देंगे। मित्रो एवं भाईयों से सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इच्छापूर्ति के लिए विशेष प्रयास करने पडेंगे। संतान पक्ष से निराशा मिलेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति चिन्तित रहेंगे। व्यवसाय का संपूर्ण ज्ञान आपको प्राप्त होगा। मनोरंजन के साधनों पर अधिक खर्च करेंगे।

कर्क राशिः शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पडेगा। यात्राओं से कष्ट होगा। अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। अपने प्रयासों से कार्य क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करेंगे। भूमि, वाहन से लाभ की संभावना बनेगी। माता-पिता से सुख नही मिलेगा। अपनी चतुराई एवं चालाकी से लाभ प्राप्त करेंगे। पैतृक सम्पत्ति में हानि होगी। निम्न वर्ग के लोगों की संगति के कारण अपयश होगा।

सिंह राशिः अपने साहसी कार्यों से उन्नति करेंगे। भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। भाईयों एवं पड़ोसियों से कलह होंगी। नौकरी मे तरक्की एवं उच्च पद मिल सकता है। व्यवसायिक उन्नति में बाधाओं का सामना करना पडेगा। अपने प्रतिद्वंद्वियों को गुप्त एवं जटिल नीतियों द्वारा परास्त कर देंगे। शिक्षा प्राप्ति मे बाधाओं का सामना करना पडेगा। यात्राओं का योग बनेगा। मित्रों एवं भाईयों से लाभ प्राप्त करेंगे।

कन्या राशिः शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पडेगा। पारिवारिक सदस्यो से सुख नही मिलेगा। आप वार्तालाप में निपुण रहेंगे। व्यापार मे सफलता प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से निराशा मिलेगी। भूमि, वाहन को लेकर चिन्ता रहेगी। धन, सम्पत्ति और वसीयत में हानि होगी। सत्ता एवं समाज का प्रतिकूल पक्ष रहेगा। माता-पिता आपकी उपलब्धियों से प्रसन्न नही होंगे। मनोरंजन के साधनों पर अधिक खर्च करेंगे।

तुला राशिः भूमि एवं सम्पत्ति से लाभ प्राप्त करेंगे। अपने साहसी कार्यों द्वारा सफलता प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से निराशा मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र मे बाधाओं का सामना करना पडेगा। अपने हित में सफलता प्राप्त करने के लिए जटिल एवं गुप्त नीतियां अपनाएंगे। मानसिक रूप से चिन्तित रहेंगे। अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण नुकसान उठायेंगे। दूसरों के मन की बात जानेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

वृश्चिक राशिः आप धन का बहुत अपव्यय करेंगे। कुसंगति के कारण हानि उठायेंगे। आपके प्रयास बेकार जायेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति चिन्तित रहेंगे। पारिवारिक सदस्यो से कष्ट मिलेगा। भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। यात्राओं के योग बनेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक ध्यान देंगे। जीवन साथी के प्रति चिन्ता रहेगी। संतान पक्ष से निराशा मिलेगी। अपने अत्यधिक खर्चों के कारण परेशान रहेंगे। मनोरजन के साधन उपलब्ध होंगे।

धनु राशिः अपनी मेहनत एवं कार्य कुशलता से व्यापार मे सफलता प्राप्त करेंगे। भूमि, वाहन से लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से निराशा मिलेगी। कार्य क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पडेगा। अपने साहसी कार्यो द्वारा अपना उद्देश्य पूरा कर लेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध होंगे। शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढने का अवसर मिलेगा। भाईयों एवं मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियों मे व्यस्थ रहेंगे।

मकर राशिः पैतृक सम्पत्ति में हानि होगी। अपने प्रयासों से भूमि एवं सम्पत्ति से लाभ प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से निराशा मिलेगी। यात्राओं के योग बनेंगे। व्यापार मे सफलता प्राप्त करेंगे। मित्रों एवं संबंधियों से विरोध होगा। अपने परिश्रम से कार्य क्षेत्र मे सफल रहेंगे। नौकरी मे तरक्की एवं उच्च पद मिल सकता है। रिलेशनशिप मे खुशियां मिलेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। समाज में सम्मान प्राप्त करेंगे।

कुंभ राशिः सत्ता एवं समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। कुसंगति के कारण हानि होगी। धन की स्थिति कुछ साथ नही देगी। कार्य क्षेत्र मे बाधाओं का सामना करना पडेगा। सरकारी कार्यो मे सफलता मिलेगी। अपनी जटिल एवं गुप्त नीतियों से व्यापार में वृद्धि करेंगे। यात्राओं के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढने का अवसर प्राप्त होगा। पैतृक सम्पत्ति मे हानि होगी।

मीन राशिः आप स्वस्थ सुखी रहेंगे। आप वार्तालाप मे निपुण रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। संतान पक्ष से निराशा मिलेगी। आप चिन्तित एवं परेशान रहेंगे। पारिवारिक सुख नही मिलेगा। सत्ता एवं समाज से आपके मान-सम्मान को आघात पहुँचेंगे। यात्राओं में कष्ट होगा। लाभ के अवसरों मे प्रतिरोध का सामना करना पडेगा। मित्रों से सुख नही मिलेगा। व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

आचार्य अनुज जैन (ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)
www.acharyaanuj.com
Appointment No. 9312064462.